कंप्युटर के प्रकार - Types of computer -satik information

 कंप्यूटर (Computer) विभिन्न आकृति (Shape) और आकर (Size) के होते हैं। User या कोई व्यक्ति अपने कार्यों की जरूरत के अनुसार अलग - अलग कंप्यूटर (computers) का इस्तेमाल करता है और अलग – अलग कार्यों के अनुसार (according) अलग – अलग कंप्यूटर develop किए गए हैं। जैसे – calculater किसी बड़ी calculation के लिए, ATM पैसे के लिए etc.

कंप्युटर के प्रकार - Types of computer -satik information
कंप्युटर के प्रकार - Types of computer 


कंप्यूटर का वर्गीकरण

कंप्यूटर (computer) को आकृति (shape) और आकर (size) के आधार पर तीन भागों में वर्गीक्रत  किया गया है:


1. कार्यप्रणाली के आधार पर - Based on work 

कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्युटर को  मुख्यता तीन भागों में बांटा गया है :


# एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer) : 

इनका उपयोग भौतिक अवस्थाओं (Physical Quantities) की माप करने में किया जाता है इनके द्वारा दाब (Pressure), तापमान (Temprature), वोल्टेज (Voltage) तथा गति(Speed) आदि को मापा जाता है जो लगातार बदलते रहते हैं।

इसके उदाहरण वोल्टमीटर (Voltmeter) तथा अमीतेर (Ammeter) हैं।

# डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer):

यह एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer) के विपरीत होते हैं और इन कंप्यूटरों में बाइनरी संख्या प्रणाली (Binary Number System) का उपयोग होता है इसमें डेटा को 0 तथा 1 के रूप में प्रोसेस (Process) किया जाता है। इस कंप्यूटर में भी analog computer की तरह कार्य किए जा सकते हैं इस कंप्यूटर का आमतौर पर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।

इसके उदाहरण डेस्कटॉप (Deaktop), Personal Computer, Workstation तथा Tablet आदि हैं।

# हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer) :

इसके द्वारा एनालॉग तथा डिजिटल दोनों कंप्यूटरों का कार्य किया जा सकता है इस कंप्यूटर में दोनों कंप्यूटरों की कार्यक्षमता है इस कंप्यूटर का उपयोग मुख्यता वैज्ञानिक गणना, बड़े उद्योगों तथा रक्षा प्रणालियों में किया जाता है।


2. उद्देश्य के आधार पर - Based on purpose 

उद्देश्य  के आधार पर कंप्युटर को  मुख्यता दो भागों में बांटा गया है :

# सामान्य कंप्यूटर (General Purpose Computer) :

इस कंप्यूटर के द्वारा हम अपने दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। 

इसके उदाहरण डेस्कटॉप, स्मार्टफोन तथा टैबलेट हैं।


# विशेष कंप्यूटर (Special Perpose Computer) :

इन कंप्यूटरों को जिस श्रेणी में रखा गया है इनका कार्य भी बैसा ही है अर्थात सीधे शब्दों में बताएं तो इन कंप्यूटरों का उपयोग किसी विशेष समस्या को हल करने के लिए किया जाता है इसीलिए इन्हे विशेष कंप्यूटर कहते हैं।

इनका उपयोग मुख्य रूप से मौसम विज्ञान (Meteorology), Traffic Conteol Room System, Space Science, उपग्रह संचालन सिस्टम (Sattelite Operating System) आदि में किया जाता है।


3. आकार के आधार पर – Based on size

आकार  के आधार पर कंप्युटर को  मुख्यता चार भागों में बांटा गया है :


# सुपर कंप्यूटर (Super Computer) :

यह विश्व का सबसे तेज (Fast) कंप्यूटर है जो एक सामान्य कंप्यूटर (General Computer) की तुलना में बहुत तेजी से डेटा की प्रोसेसिंग (Processing) करता है। इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है इस कंप्यूटर को विशेष अनुप्रयोगों में उपयोग किया जाता है। यह कंप्यूटर आकार में सबसे बड़ा होता है।

चीन का “TIANHE-2” विश्व का सबसे तेज कंप्यूटर है जो कि प्रत्येक सेकंड 10 ट्रिलियन गणना कर सकता है।

इसके उदाहरण SUMMIT तथा TITAN हैं।

# मैनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer) :

इसका आकार बहुत बड़ा होता है जो लगभग 1000sq.ft. में रखा जा सकता है। यह अपने बड़े आकार (Larg Size), भंडारण क्षमता (Storage Capacity), fast data processing तथा सुरक्षा (Security) के लिए जाना जाता है। 

इसे 'Big Iron' भी कहते हैं, इस कंप्यूटर पर एक साथ 100 से भी ज्यादा लोग कार्य कर सकते हैं।

इसका प्रयोग बड़े संगठनों द्वारा महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों में किया जाता है, इस कंप्यूटर का इस्तेमाल वह करता है जिसे उच्च डेटा प्रोसेसिंग की आवश्यकता होती हैं।

इसके उदाहरण IBMz15 तथा IBMz14 हैं।


# माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer):

इस कम्प्यूटर की खासियत यह है कि इसमें सीपीयू (CPU) के स्थान पर माइक्रो प्रोसेसर (Micro Processor) का उपयोग किया जाता है, यह कम्प्यूटर छोटा(Small), आकर्षक (Atracting) तथा सस्ता होता है, यह कंप्यूटर मुख्यता व्यक्तिगत प्रयोग के लिए बनाया गया है, यह कंप्यूटर मेनफ्रेम तथा मिनी कम्प्यूटर की तुलना में छोटे होते हैं, इसे हम PC के नाम से भी जानते हैं।

इसके उदाहरण डेस्कटॉप (Desktop) तथा लैपटॉप (Laptop) हैं।


# मिनी कम्प्यूटर (Mini Computer):

इसका आकार माइक्रो (Micro Computer) तथा मेनफ्रेम (mainframe computer) के बीच का होता है, इसे ' मिड- रेंज- कंप्यूटर' भी कहते हैं क्यूंकि यह कंप्यूटर सस्ते दामों में मिल जाते हैं।

इसका उपयोग मुख्यता व्यापार लेनदेन (Bussiness Transaction) , डेटा प्रबंधन  तथा फाइल हैंडलिंग (File Handling) में किया जाता है।

इस कम्प्यूटर में 'Multi User System' का प्रयोग किया जाता है, इस कंप्यूटर पर एक साथ एक से अधिक लोग (User) कार्य कर सकते हैं।

इसके उदाहरण HP 9000 तथा PDP-8 हैं।


कंप्यूटर के कुछ अन्य प्रकार – 


1. डेस्कटॉप (Desktop):

जब भी कभी कम्प्यूटर की बात आती है तब हमारे मन में सबसे पहले डेस्कटॉप का ही चित्र (Picture) आ जाता है क्यूंकि यह सबसे ज्यादा चर्चित और उपयोग किया जाने वाला कम्प्यूटर है। आपने अक्सर डेस्कटॉप को स्कूल, कॉलेज, कैफे तथा जन सेवा केन्द्र पर देखा होगा। 

इसमें कुछ भाग (Parts) अलग- अलग होते हैं जैसे – मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस तथा साउंड आदि।


2. लैपटॉप (Laptop):

इनसे आप सभी परिचित ही होंगे , लैपटॉप कंप्यूटर को आप चार्ज कर सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं अर्थात यह chargeable होते हैं।

इन्हें हम कहीं भी ले जा सकते हैं अपने साथ क्यूंकि इनका वजन बहुत ही कम होता है अर्थात यह portable होते हैं।

3. टैबलेट (Tablet):

टैबलेट कंप्यूटर आकार में छोटा तथा बहुत ही हल्का होता है इसे आप आसानी से हाथ में पकड़ सकते हैं इसलिए इन्हें   'Handheld Computer ' भी कहते हैं।

इसमें एक 'Touch Screen' होती है जिसे Typing तथा Navigation के लिए उपयोग किया जाता है।


4. सर्वर (servers) :

एक सर्वर कई कंप्यूटरों से मिलकर बना होता है और इसका प्रयोग मुख्यता सूचनाओं (Information) के आदान – प्रदान के लिए किया जाता है।

5. स्मार्टफोन (Smartphone): 

जी हां आपने सही पढ़ा व देखा , आपका स्मार्टफोन एक कंप्यूटर ही है क्यूंकि इसमें आप कंप्यूटर की तरह कोई भी कार्य कर सकते हैं आप अपने स्मार्टफोन में app install कर सकते हैं तथा फोटो एडिट, वीडियो एडिटिंग, टेक्स्ट एडिटिंग तथा ब्राउजिंग जैसे बहुत से कार्य कर सकते हैं।

6. पहनने योग्य (Wearable):

इसमें फिटनेस ट्रैकर्स तथा स्मार्टवॉच (SmartWatch) शामिल हैं।

स्मार्टवॉच में आपको स्मार्टफोन की तरह फीचर्स मिल जाते हैं अर्थात आप स्मार्टवॉच में स्मार्टफोन की तरह बहुत से कार्य कर सकते हैं।

7. गेम कंसोल (Game Console):

यह भी एक प्रकार का कम्प्यूटर है जिसका प्रयोग मुख्यता वीडियो गेम (Video game ) खेलने में किया जाता है।

8. टीवी (TV):

Television भी एक तरह का कम्प्यूटर ही है जिसमें आप अब बहुत से सॉफ्टवेयर उपयोग कर सकते हैं आप इसके द्वारा कम्प्यूटर के सभी कार्य कर सकते हैं , television के यह सभी गुण ही इसे स्मार्ट टीवी में बदलते हैं, इसके द्वारा इंटरनेट से सीधे वीडियो स्ट्रीम या लाइव कॉलिंग कर सकते हैं।

आज आपने क्या सीखा?

आज आपने इस article में कंप्युटर के प्रकार कितने  हैं? , कंप्यूटर कितने प्रकार के होते  है?, types of computer in hindi , computer ke prakar ,  कंप्युटर का वर्गीकरण, पढ़ा व सीखा है ।

अब आपको कंप्युटर के प्रकार पता लग चुके  है और यह प्रश्न आपको comptition exams में भी मिल जाता है।

अगर अब भी आपको कंप्युटर के प्रकार को लेकर कोई dout है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है में पूरी कोशिश करूंगा आपके dout को clear करने की।

हमारे article को अपना कीमती समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्, अगर आपके पास हमारे लिए कोई सुझाव है तो कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं


----------इन्हें भी पढ़ें ------------


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

अगर आपको कोई समस्या (Dout) है तो आप हमें comment में पूछ सकते हैं।